चमोली, नवम्बर 26 -- कर्णप्रयाग। बुधवार को पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सलोनी, अमीषा, दिया और पल्लवी ने संविधान की प्रासंगिकता, लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों तथा न्यायिक व्यवस्था जैसे विषयों पर वक्तव्य प्रस्तुत किए। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरसी भट्ट ने संविधान निर्माण प्रक्रिया, संविधान सभा की भूमिका एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल विधिक दस्तावेज नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। डॉ. कविता पाठक ने भारतीय संविधान की विशिष्टताओं, विशेषकर धर्मनिरपेक्षता, समानता और सामाजिक न्याय पर विचार व्यक्त किए। डॉ. मदनलाल शर्मा ने संविधान को सामाजिक परिवर्तन का शक्तिशाली माध्यम बताया। डॉ. हरीश रतूड़ी ने लोक...