टिहरी, फरवरी 24 -- देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और सीड फंड से सम्मानित महाविद्यालय नई टिहरी को आईआईएम काशीपुर के इन्क्यूबेशन सेंटर ने पांच लाख का सहयोग किया है। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत संचालित देवभूमि उद्यमिता केंद्र पीजी कॉलेज नई टिहरी को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। आईआईएम काशीपुर के इन्क्यूबेशन सेंटर ने महाविद्यालय को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जिससे यहां के नवाचार और उद्यमशीलता को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। महाविद्यालय की छात्रा जैनब व मेंटर डॉ. हेमलता नौटियाल के मार्गदर्शन में उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी नवाचार क्षमता को देखते हुए राज्य स्तर पर सीड फंड के लिए चयन किया गया। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.