महाराजगंज, सितम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इस सत्र में स्थानांतरित दो शिक्षकों डॉक्टर शैलेंद्र उपाध्याय और डॉक्टर गोपाल सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में बीएड विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. धर्मवीर, डॉ गोपाल सिंह को जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. उमेश प्रसाद यादव और महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय आनन्द मिश्र ने सम्मानित किया। डॉ गोपाल सिंह और डॉक्टर शैलेंद्र उपाध्याय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाविद्यालय में अध्यापन कार्य करते हुए कभी ऐसा नहीं लगा कि महाविद्यालय अपना परिवार नहीं। महाविद्यालय प्रशासन प्रबंध तंत्र सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान प...