भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी इतिहास में नए हेड के रूप में टीएनबी कॉलेज इतिहास विभाग की हेड डॉ. अर्चना साह ने शनिवार को योगदान दे दिया है, लेकिन हेडशिप की अधिसूचना जारी होने के बाद विवाद की स्थिति हो गई है। दरअसल, मुरारका कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अमरकांत सिंह ने खुद को पूर्व हेड डॉ. अशोक कुमार सिन्हा के बाद वरीय बताते हुए हेडिशप का दावा किया है। उन्होंने कुलपति प्रो. जवाहर लाल को दिए पत्र में आग्रह किया है कि हेडशिप के लिए जारी अधिसूचना पर पुनर्विचार किया जाए। डॉ. सिंह का कहना है कि वरीय होने के बाद भी उनसे बिना सहमति लिए दूसरे वरीय शिक्षक को हेड बना दिया गया। जो मौलिक अधिकार का सीधे हनन है। उनका दावा है कि वरीयता क्रम में डॉ. अर्चना चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूर्व में उनके कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.