बदायूं, मई 3 -- पब्लिक ग्रीवेंस रिव्यू पोर्टल पीजीपीआर पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में बदायूं को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। यह उपलब्धि 1 जनवरी 2024 से 15 अप्रैल 2025 के बीच के प्रदर्शन के आधार पर दी गई है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। थानों के स्तर पर कोतवाली से आरक्षी ब्रजेश कुमार, सिविल लाइन से सुधीर कुमार, उझानी से अभिषेक कुमार और मुख्यालय से आरक्षी संजीव चौधरी एवं महिला आरक्षी अनीता सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग आरक्षी संजीव चौधरी द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.