लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में तैनात नर्सिंग अधिकारी शाहिद की गाड़ी चोरी होने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। पीजीआई के नर्सिंग संवर्ग समेत दूसरे कर्मचारियों ने संस्थान में लगातार हो रही चोरियों व दूसरी घटनाओं का पुरजोर विरोध जताया। गाड़ी चोरी के बढ़ते मामले से आक्रोशित कर्मचारियों ने पीजीआई थाने पहुंचकर शिकायत की। उसके बाद पीजीआई के संयुक्त निदेशक से कर्मचारियों की विशेष वार्ता हुई और आश्वासन पर लोग शांत हुए। पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में तैनात नर्सिंग अधिकारी शाहिद हुसैन की दोपहिया 14 मार्च को चोरी हो गई थी। शाहिद के मुताबिक उन्होंने मामले की शिकायत सिक्योरिटी इंचार्ज और प्रशासनिक विभाग में की, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उनसे ही दुर्व्यवहार किया गया। इससे नर्सिंग संवर्ग और दूसरे कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.