लखनऊ, अक्टूबर 1 -- पीजीआई में बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक समर्पित वेतन सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप्लिकेशन का उदघाटन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने इस अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली का उदघाटन किया। इसका उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों के वेतन प्रबंधन में दक्षता, सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाना है। यह वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों के माध्यम से सुलभ है। इस सॉफ़्टवेयर की मदद से उपयोगकर्ता वित्तीय दस्तावेज़ और सूचनाओं तक पहुंच सकते हैं। इसमें मासिक सैलरी स्लिप, विस्तृत वेतन सारांश, वार्षिक आय विवरण, जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) विवरण, आयकर उद्देश्यों के लिए फॉर्म 16 आदि है। इस मौके पर संस्थान के वित्त अधिकारी शशि भूषण सिंह तोमर, सीएमएस डॉ. देवेन्द्र गुप्ता, रजिस्ट्रार कर्नल वरुण वाजपेई, संयुक्त डीडी निदेशक प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.