लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। पीजीआई के ह्दयरोग विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटलीजेंस आधारित तकनीक से 10 रोगियों के दिल ब्लॉकेज खोले हैं। यह अत्याधुनिक तकनीक है, इसे इंट्रावैस्कुलर ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी यानि ओसीटी कहते हैं। इससे दिल के धमनियों में ब्लॉकेज (रुकावट) की सटीक जानकारी मिलने से रुकावट दूर करना आसान हुआ है। अब दिल के ब्लॉकेज को खोलने के लिये की जाने वाली एंजियोप्लास्टी ज्यादा सटीक और आसान होगी। पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. आदित्य कपूर ने बताया कि इस तकनीक का प्रयोग पहले मैनुअल किया जाता था। अब एआई का इस्तेमाल होने से अत्याधुनिक तकनीक हो गई। अब एआई आधारित इंट्रावैस्कुलर ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी मशीन से दिल की धमनियों में रुकावट, कैल्शियम, आकार की सटीक जानकारी मिल जाती है। इससे डॉक्टर दिल की रक्त वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.