लखनऊ, फरवरी 2 -- पीजीआई के कॉलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बीएससी नर्सिंग के 16वें बैच के छात्रों को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में बीएससी नर्सिंग के कुल 64 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम वर्ष की नर्सिंग छात्राओं ने शपथ ग्रहण की। नर्सिंग अधीक्षक मंजू सिंह और कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ट्यूटर एलिस जोसेफ ने की। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की डॉ. अंजू वर्मा, ट्यूटर मातादीन, प्रिंसिपल डॉ. राधा के ने नर्सिंग महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, अनुसंधान पहलों और आउटरीच कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया। ई-न्यूज लेटर रिदम का विमोचन किया। डीन डॉ. शालीन कुमार, डॉ. अशोक कुमार बिश्नोई, एक्सिक्यूटिव रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी, मुख्य चिकित्सा अधी...