रामपुर, फरवरी 13 -- सैफनी। गुरुवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम अलफगंज निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के अलफगंज गांव निवासी जगत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र भोला गुरुवार रात करीब 9 बजे सैफनी से मजदूरी कर अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से घर लौट रहा था। जब वह शाहबाद-बिलारी रोड स्थित धनौरा भट्टे के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक एर्टिगा कार ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भोला आगे चल रही ट्रॉली में जा घुसा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कार चालक अलफगंज गांव का ही निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.