पटना, मई 18 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह एक साथ जदयू में रह चुके हैं। आज दोनों जनसुराज में हैं। ये दोनों नेता किसके इशारे पर फिर से एक साथ आए, यह सब कौन करा रहा है, कैसे हो रहा है, बिहार की जनता सब जान रही है। इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक खेल हो सकता है। इस विषय पर हमें अधिक टीका-टिप्पणी नहीं करनी है। रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि बिहार की हकीकत हम जनता को बता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। साल 2005 के पहले बिहार में कुछ नहीं होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि सत्ताधारी दल के मन में यह घर कर गया है। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि 2005 के पहले बिहार में टायर्ड और रिटायर्ड लोग नहीं थे। उस समय बिहार में सुनवाई और कार्रवाई होती थी। अफसरशा...