देहरादून, अप्रैल 25 -- देहरादून। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) हमारा है और उसको वास्तविक अर्थों में भारत की सीमा में लाने का ये सही अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेनाओं की वीरता पर पूरा भरोसा है। पूरा देश, पक्ष और विपक्ष, हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सारा देश अपने सेनाओं के पीछे एकजुट खड़ा है। शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इस नृशंस कायरतापूर्ण नरसंहार से आक्रोशित भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट होकर, एक स्वर में दोहरा रहा है कि पाकिस्तान को इस साजिश के लिए दंडित किया जाना चाहिए। इस बार भारत के दंड का आघात उन लोगों तक भी पहुंचेगा, जो इस साजिश के पीछे खड़े हैं। यह वही लोग हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.