गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएसी मध्य जोन लखनऊ के तत्वावधान में पीएसी 26वीं वाहिनी गोरखपुर में तीन दिवसीय 26वीं अंतर वाहिनी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता खेले गए। बैडमिंटन के टीम इवेंट में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 32वीं वाहिनी लखनऊ व 35वीं वाहिनी लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। बैडमिंटन में सिंगल और डबल्स प्रतियोगिताएं भी सोमवार को शुरू हो गईं। इन प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेले जाएंगे। मंगलवार को ही टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में पीएसी मध्य जोन की 9 टीमों के कुल 107 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पूर्व पीएसी 26वीं वाहिनी के सेनानायक आनंद कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.