कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। पीएसी में पिछले कई सालों से जर्जर अवस्था में खड़ी कॉलोनियां गिराई जाएंगी। इसके लिए मंगलवार को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसमें साढ़े पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। लंबे समय से इन कॉलोनियों को गिराए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था जिस पर अब मुहर लग गई है। कॉलोनियां गिराए जाने के बाद यहां पीएसी कर्मियों के लिए नए आवास बनाए जाएंगे। श्याम नगर में पीएसी की 37वीं वाहिनी का कैंपस है। इसके अंदर ही पीएसी कर्मियों और अधिकारियों के लिए आवास की भी सुविधा है। यहां लंबे समय से बनी कॉलोनियां जिसमें 232 आवास हैं, जर्जर हो चुके हैं। इन्हें कुछ साल पूर्व ही कंडम घोषित किया गया था। कॉलोनियां इतनी जर्जर हैं कि इनके आसपास भी जाने की मनाही है। इसी के चलते कॉलोनियों के आसपास कांटेदार झाड़ियां रखी गई हैं। इन कॉलोनियों को गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.