हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। रामपुर रोड स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मरीजों को मुफ्त ओपीडी परामर्श की सुविधा दी जाएगी। एमआरआई, कार्डियक सीटी, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों और दवाओं पर भी विशेष छूट दी जाएगी। बुधवार को अस्पताल के चेयरमैन जगदीश पिमोली ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि 250 बेड वाला यह अस्पताल कुमाऊं का अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहां सभी प्रमुख जांच और उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। शीघ्र ही ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू की जाएगी। ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जन डॉ. पीएस भंडारी, सिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन जेएस भंडारी, डा. अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...