समस्तीपुर, फरवरी 20 -- बिथान। एक संवाददाता। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार राय ने बिहार विधानसभा के चालू सत्र के शून्यकाल के दौरान शुक्रवार को बिथान प्रखंड के पीएसपी प्लस टू उच्च विद्यालय की उपलब्ध 5.6 एकड़ जमीन में डिग्री कॉलेज की स्थापना किए जाने को ले भूमि उपलब्ध होने की बात सदन के समक्ष रखी। विधायक ने उक्त जमीन के प्रखंड मुख्यालय के निकट होने की बात भी कही। साथ ही संबंधित भूमि का खतियान और नक्शा भी शिक्षा विभाग के नाम से बने होने की जानकारी दी। उन्होंने पीएसपी उच्च विद्यालय बिथान की उक्त भूमि पर डिग्री कॉलेज की स्थापना को ले भवन निर्माण कराए जाने की मांग बिहार सरकार से की है। वहीं विधायक राजकुमार राय के इस पहल को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी शिक्षक सुशांत यादव सुमित ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र विस्तार की दि...