सिमडेगा, जून 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। 20 वर्षो से फरार चल रहे पीएलएफआई उग्रवादी अब्राहम कंडुलना ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है। एसपी एम अर्शी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि उग्रवादी अभिराम कंडुलना उर्फ अब्राहम कंडुलना ने महाबुआंग थाना में आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि अब्राहम पिछले 20 वर्षो से फरार चल रहा था। और पुलिस बानो थाना में दर्ज तीन मामले में फरार उग्रवादी अब्राहम कंडुलना की तालाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा फरार उग्रवादी अब्राहम के खिलाफ लाल वारंट जारी करते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस की दबिश के बाद उग्रवादी अब्राहम कंडुलना ने आतमसमर्पण कर लिया। उन्होंने बताया कि अब्राहम पर बानो थाना में कांड संख्या 13/2005, 09/2006 और 04/2011 के तहत हत्या सहित अन्य मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.