पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पीएम स्वनिधि योजना के तहत मेदिनीनगर नगर निगम प्रबंधन ने अबतक 4661 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराया है। आवास और शहरी मामले के मंत्रालय के तहत संचालित इस योजना से निगम क्षेत्र में फुटपाथों पर ठेला, झोपड़ी, रेहड़ी, सड़क के किनारे सामान बेचने वाले, सब्जी विक्रेता सहित अन्य लोगों को व्यवसाय को बेहतर करने के लिए आसानी से ऋण दिया जाता है। नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि फुटपाथ विक्रेता को ऋण देने के तीन स्तर है। प्रथम बार में दस हजार, दूसरे बार बीस हजार और तीसरी बार पचास हजार रुपये की राशि दी जाती थी। अब राशि को बढ़ाकर पंद्रह हजार, पच्चीस हजार और पचास हजार कर दिया गया। प्रथम बार के ऋण के पश्चात समय से किस्त भरने वाले लाभुकों को ही आगे का ऋण मिल पाता है। वर्तमान समय तक पंद्रह हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.