फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए चलाई गई पीएम स्वनिधि ऋण योजना बीते जनवरी माह से बंद है। रेहड़ी-पटरी वाले इस योजना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए नगर निगम कार्यालय भटक रहे हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में सन् 2020 के अगस्त माह में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों को उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में सहायता करने के मद्देनजर 10 हजार रुपये की योजना शुरू की थी। पीएम स्वनिधि योजना को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के नाम से भी जाना जाता है। बैंकों ने नगर निगम के जरिए रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण वितरित किया था। इस योजना को शुरू हुए अगस्त माह में पांच वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस योजना के तहत नगर निगम प्रशासन 23,500 लोगों को बैंकों से 10 हजार रुपये का ऋण दिलवा चुका है। इस योजना के तहत बैंक ढाई हजार लोगों को 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.