काशीपुर, जनवरी 24 -- काशीपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर निगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम मेयर दीपक बाली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुल 145 स्ट्रीट वेंडरों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न बैंकों के माध्यम से 76 वेंडरों को ऋण वितरण का लाभ प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार पहले चरण में 15 हजार रुपये के 34 वेंडरों को, दूसरे चरण में 25 हजार रुपये के 24 तथा तीसरे चरण में 25 हजार रुपये के 18 वेंडरों को ऋण स्वीकृत किया गया। मेयर बाली और नगर आयुक्त बिष्ट ने लाभार्थियों को ऋण के चेक व क्रेडिट कार्ड प्रदान किए। वक्ताओं ने कहा कि स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल है, ज...