मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बीते वर्ष जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा सभी कर्मचारियों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को अपने-अपने आवासों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन योजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। वर्तमान में जिले में केवल 16.66 प्रतिशत कर्मचारियों और शिक्षकों के घरों पर ही सौर ऊर्जा पैनल लगाए जा सके हैं। एडीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि योजना को गति देने के लिए अब तक आठ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इसके परिणामस्वरूप 100 से अधिक आवासों पर सौर पैनल स्थापित कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में करीब 500 और घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शीघ्र ही और बैठकें आयोजित कर कर्मचारियों व शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.