गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने सोमवार को पीएम सूर्य घर योजना के लिए बैंकों में लंबित पड़ी 493 लोन की फाइलों को लेकर नाराजगी जताई। अधिकारी ने बैंक मैनेजर और संबंधित डीसी को दो दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रत्येक डीसी बैंक को अपनी-अपनी शाखाओं से गूगल सीट पर प्रगति रिपोर्ट सूचना अपडेट कराने और प्रति बैंक ब्रांच को न्यूनतम 100 लोन डिसबर्शमेंट करने के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी,परियोजना अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, एलडीएम सहित बैंकों के मैनेजर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.