बरेली, फरवरी 4 -- बरेली। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत में वर्ष 2020-27 के लिए जिले में सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यूपीनेडा बरेली के मुताबिक जिले को 43,163 घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग को 1000 सोलर प्लांट लगवाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। विकास खंडवार लक्ष्य निर्धारित कर 12 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कराने के निर्देश बीएसए डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। योजना के अंतर्गत एक से छह किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी। आवेदन राष्ट्रीय पोर्टल www.solarrooftop.gov.in पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.