आरा, जनवरी 9 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के प्राथमिक व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम तहत 212 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच हुई।इस दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, लंबाई सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांच की गई। जांच के दौरान जिन गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में पाया गया, उन्हें चिह्नित कर उनके नियमित फॉलोअप की व्यवस्था की गई। सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा में 95 गर्भवती महिलाओं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरैया में 58, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृष्णगढ़ में 25 और अतिरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.