पूर्णिया, फरवरी 10 -- रूपौली, एक संवाददाता।रेफरल अस्पताल रूपौली में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची कुल 152 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का वजन, लंबाई, रक्त जांच, मूत्र जांच, हीमोग्लोबिन स्तर, हेपेटाइटिस बी, ब्लड शुगर तथा एचआईवी सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के बाद जरूरत के अनुसार गर्भवती महिलाओं को आयरन फॉलिक एसिड और कैल्शियम की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रह सके। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्...