पटना, मार्च 8 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला दिवस पर राज्य की 7 करोड़ बहन-बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने आरक्षण से लेकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने जैसे काम कर महिला सशक्तिकरण का कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद के 15 साल के राज में महिलाओं का अपमान हुआ। हत्या-बलात्कार की घटनाएं चरम पर थी। भय का ऐसा माहौल था कि लड़कियां स्कूल-कॉलेज जाने से डरती थीं। शाम के बाद महिलाएं शादी-व्याह के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होती थीं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने देश में पहली बार स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल-पोशाक योजना लागू कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पहला पत्थर लगाया। बाद में अन्य राज्यों ने भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.