सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। जिले में पीएम सम्मान निधि से 60 हजार किसानों के नाम हटेंगे। जी हां, वर्षों से अनएक्टिव करीब 60,000 किसानों के नाम सूची से बाहर होंगे। कृषि विभाग के मुताबिक इनमें ज्यादातर मृतक, अपनी जमीन बेच चुके किसान अथवा डबल एंट्री के मामले शामिल हैं। लंबे समय से सत्यापन न होने और ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग जैसी औपचारिकताएं पूरी न करने के कारण ये नाम निष्क्रिय श्रेणी में आ गए हैं। खास है कि जिले में कुल 3,43,820 किसान पीएम सम्मान योजना में पंजीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 2,77,700 किसानों को ही सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। कृषि अधिकारियों के अनुसार, 2019 के बाद से 60 हजार नाम, अलग अलग सालों में निष्क्रिय हुए हैं। इसके अलावा करीब 2500 किसानों की सम्मान निधि अलग-अलग कारणों जैसे आधार सत्यापन, बैंक खाते से आधार लिंक न होना, भू-अभ...