नवादा, अप्रैल 14 -- नवादा, निज प्रतिनिधि पीएमश्री योजना में चयनित जिले के 21 स्कूलों में आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत कर सकेंगे। जिसका अनुसरण आसपास के स्कूल करेंगे। इसके लिये विभागीय तैयारी शुरू कर दी गयी है। इन स्कूलों में कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई होनी है। नयी व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू है। इसे एक ही शैक्षणिक और प्रशासनिक इकाई माना जायेगा। अभी इन विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई हो रही है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सरकार ने उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा दिया है। इन विद्यालयों को भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से विशेष मदद की जायेगी। पीएम श्री स्कूलों के आसपास के अन्य विद्यालयों की छठी से आठवीं की कक्षाएं इनमें मर्ज कर दी जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.