बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने बरेली में संचालित पीएमश्री स्कूलों के निरीक्षण को केंद्रीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अमित निर्मल 23 व 24 फरवरी को बरेली आकर पीएमश्री स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनके साथ आयोग के वरिष्ठ अन्वेषक मनीष राज, निजी सहायक वसीम अकरम भी रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक वह 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे मीरगंज स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुराए दलपतपुर पहुंचेंगे। दोपहर डेढ़ बजे वह फतेहगंज पश्चिमी स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अग्रास का निरीक्षण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...