औरंगाबाद, फरवरी 16 -- छात्र-छात्राओं को हो रही है परेशानी, एक माह पूर्व खराब हुआ था टीवी फोटो- 16 फरवरी एयूआर 63 कैप्शन- कक्षा में पढ़ती छात्राएं औरंगाबाद, निज प्रतिनिधि मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास में जो टीवी लगा था, वह खराब हो चुका है। लगभग 12 सौ विद्यार्थी स्मार्ट क्लास में किसी तरह पढ़ते थे, लेकिन एक माह से टीवी के खराब हो जाने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि टीवी एक माह से खराब है। ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की स्थिति पहले से सुधरी है। स्मार्ट क्लास में बच्चों को जानने की रुचि होती है लेकिन विशेषज्ञ शिक्षक नहीं होने के कारण समस्या भी खड़ी होती है। प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने बताया कि टीवी खराब होने से पहले बच्चे...