संभल, मार्च 13 -- जनपद के पीएम श्री विद्यालयों के छात्रों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया की प्रेरणा से शुरू किए गए नवाचार कार्यक्रम के तहत 13 छात्रों और संबंधित शिक्षकों को सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में भाग लेने का अवसर मिला। आईआईटी दिल्ली के बी.टेक छात्रों के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतिस्पर्धात्मक रोबोटिक्स प्रतियोगिता में संभल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में टीम बनियाखेड़ा ने चौथा, टीम पवांसा ने छठा, टीम बहजोई ने 11 वां और टीम संभल ने 12 वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर संभल के उप जिला अधिकारी दीपक कुमार चौधरी ने आईआईटी दिल्ली पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.