बुलंदशहर, फरवरी 22 -- पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय तिल बेगमपुर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री विद्यालयों के वार्षिकोत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में 24 मेडल (गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज) जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से महिषासुर व काली के नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस देने पर बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा दिवाकर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका आशा दिवाकर ने बताया कि बच्चों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। गौरतलब है क...