सिमडेगा, मार्च 30 -- बानो, प्रतिनिधि। कस्तूरबा स्कूल बानो को पीएम श्री के रूप में चयनित होने पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिप सदस्य बिरजो कुंडलना, बीडीओ एवं थाना प्रभारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान एवं आदिवासी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई प्रकार के व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए। जिसका निरीक्षण अतिथियों ने निरीक्षण किया। जिप सदस्य ने कस्तूरबा स्कूल को पीएम श्री के रूप में चयनित होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंनें बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने पीएम श्री के रूप में चयनित होने पर बधाई दी। थाना प्रभारी विकास कुमार ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.