बेगुसराय, जुलाई 29 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। नई शिक्षा नीति की 5वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों को देश को समर्पित किया। इन विद्यालयों में बिहार से इकलौता गढ़हरा स्थित केंद्रीय विद्यालय शामिल है। इस मौके पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, स्कूल के प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों को शॉल, पाग, बुके और पौधे देकर सम्मानित किया। इसके बाद 11वीं विज्ञान की छात्रा स्न...