कोडरमा, फरवरी 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बीडीओ गौतम कुमार एवं बीपीओ राधा सिंह ने शुक्रवार को पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण सामग्री, शौचालय, स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की विस्तार से जांच की गई। अधिकारियों ने कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर युक्त पुस्तकालय एवं पुस्तक संग्रह, प्रयोगशाला तथा शिक्षण में टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के उपयोग का अवलोकन किया। इसके अलावा खेल मैदान, स्कूल नवाचार परिसर, शिक्षकों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम, बैलेंस दिवस, ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर और हरित विद्यालय की विशेषताओं की भी समीक्षा की गई। बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा स्वच्छ पेयजल व्यवस्था की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.