गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाटा में सोमवार को गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीड्स कार्यक्रम के तहत ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल अभियान की शुरूआत जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा व जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने संयुक्त रुप से विद्यालय परिसर में पौधारोपण और विद्यालय परिसर की सफाई कर किया। उक्त अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गढ़वा में शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीडस नामक कार्यक्रम लांच किया गया है। उसके तहत कुल नौ प्रभागों में विद्यालय आधारित गतिविधियो को बांटा गया है। उसमें से एक कार्यक्रम ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल को पीएमश्री उत्क्र उच्च विद्यालय जाटा में लांच किया गया है। गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीड्स पूर्णतः ज़मीनी स्तर पर क्रियाशील कर दिया गया ह...