गिरडीह, फरवरी 19 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरहोबिंदो, जमुआ में बुधवार को वार्षिक कन्वेंशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव विश्वबंधु उपस्थित रहे। विश्वबंधु का विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विश्वबंधु ने विद्यालयी शिक्षा की समस्याओं और डॉ. आंबेडकर विषय पर केंद्रित अपना विस्तृत तरीके से अत्यंत रोचक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहां कि दृढ़ इच्छाशक्ति से मानव कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। इस शक्ति से हम रूढ़िग्रस्त समाज को भी बदल सकते हैं। बदलाव की शुरुआत हमेशा अपने घर और स्वयं में पॉजिटिव परिवर्त्तन से संभव होता है। व्याख्यान के बाद दूसरा सत्र प्रश्नोत्तर और विद्यार्थियों के साथ...