लातेहार, मई 31 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता में पीएम व अबुआ आवास कार्य प्रगति को लेकर पंचायत सचिव के साथ बैठक हुई। बैठक में बीडीओ अमित ने पंचायतवार पीएम व अबुआ आवास कार्य प्रगति की अद्यतन जानकारी लिया। बैठक में पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 110 डिलीटेड हाउस पेंडिंग एवं अबुआ आवास योजना में 1372 आवास अबतक पेंडिंग है। दोनों आवास निर्माण को पीलिंथ व लिंटर तक कार्य पूर्ण करते हुए जिओ टैग करने का निर्देश दिया। कार्य मे लापरवाही बरतने पर सख्त कारवाई करने की बात भी कही। मौके पर पंचायत सेवक रामलखन यादव,प्रकाश कुमार,विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.