नई दिल्ली, जनवरी 6 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं। ट्रंप ने हाउस जीओपी मेंबर रिट्रीट में अपने संबोधन के दौरान यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए और बोले कि क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? इस पर मैंने कहा- हां। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वह मुझसे उतने खुश नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अब काफी शुल्क देना पड़ रहा है। लेकिन अब उन्होंने रूस से तेल की खरीद काफी हद तक कम कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.