नई दिल्ली, जून 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरिशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम को फोन करके दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस पर मॉरिशस में किए गए आयोजन को लेकर पीएम रामगुलाम की जमकर तारीफ की। उन्होंने मॉरिशस के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्योता भी दिया है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग से होने वले विकास और साझेदारी को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजन MAHASAGAR के अंतरगत पड़ोसी प्रथम की नीति को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों नेताओं ने विकास, कपैसिटी बिल्डिंग, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक साझेदारी को लेकर चल रहे वृहद सहयोग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.