हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत पटना स्थित राजभवन में गुरुवार को रात्रि विश्राम किया। पीएम पटना में रोड शो और बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक करने के बाद रात 9 बजकर 5 मिनट पर राजभवन पहुंचे। वहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने राजभवन में ही डिनर किया। डिनर में प्रधानमंत्री के लिए लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गई। उन्हें बिहारी व्यंजन भी परोसे गए। भोजन का मेन्यू 2 दिन पहले ही तय कर लिया गया था। भोजन कम तेल मसाला वाला बनाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के डिनर में ताजी हरी सब्जी और सलाद की खास व्यवस्था रही। प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम को लेकर राजभवन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। राजभवन में आवश्यक कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.