नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- नई दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर उस वक्त एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके तीनों बच्चे- ईवान, विवेक और मिराबेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात में सबसे खास पल वो रहा जब पीएम मोदी ने बच्चों को अपने हाथों से मोर पंख तोहफे में दिए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के भारत दौरे की शुरुआत बेहद शानदार रही। जैसे ही वेंस परिवार प्रधानमंत्री निवास पहुंचा, पीएम मोदी ने जेडी वेंस को गले लगाया और उनकी पत्नी उषा से बातचीत की। वीडियो में मोदी बच्चों के साथ हंसते-खेलते नजर आए, यहां तक कि ईवान और विवेक को अपनी गोद में भी बिठाया। बाद में तीनों बच्चों को उन्होंने एक-एक सुंदर मोर पंख भेंट किया, जो भारतीय संस्कृति में सौभाग्य और शांति का प्रतीक मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.