नई दिल्ली, जून 16 -- दिल्ली में आज भी कई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डीडीए ने अशोक विहार में कई झुग्गियों को गिरा दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अवैध रूप से बनाई गई 200 से ज्यादा झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें एक हजार से अधिक लोग काफी लंबे से रह रहे थे। इस बीच आम आदमी पार्ची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पीएम मोदी ने जहां झुग्गी वहां मकान वाली बात झूठ कही थी क्या। दरअसल बुलडोजर ऐक्शन की खबर के बीच दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया था कि भाजपा सरकार के बुलडोज़र का विरोध करने पर पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पुलिस की हिरासत में ल...