कटिहार, सितम्बर 3 -- कटिहार, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। टाउन हाल मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। सीधा प्रसारण से जुड़े इस कार्यक्रम में 850 से अधिक महिलाओं ने टाउन हाल में भाग लिया, जबकि जिले के 292 स्थलों पर करीब 58 हजार जीविका दीदी शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर जीविका समूहों को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीविका समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के वाहक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि महिलाएं इस निधि से जुड़कर न केवल अपने परिवार बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.