नई दिल्ली, मई 22 -- भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार तनाव बना हुआ है। ये तनाव देश के अंदर (राजनीतिक उठा-पटक) और बाहर (पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ और ट्रंप द्वारा लगातार दिए जा रहे बयान) दोनों तरफ बना हुआ है। इस बार आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्हें- 'सिंदूर का सौदागर' बताया है। इस आरोप के साथ सांसद ने पीएम मोदी से सवाल भी किए। सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए पीएम मोदी पर आरोप लगाए और देश के हवाले से सवाल भी किए। सांसद ने एक्स पर फोटो भी शेयर की, जिसमें पीएम मोदी को भारतीय सेना के कपड़ों में दिखाया गया है। फोटो के ऊपर लिखा- 'SINDOOR SALESMAN' इसका हिन्दी में शाब्दिक अर्थ करें तो इसे सिंदूर का विक्रेता यानि सिंदूर बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.