भदोही, अक्टूबर 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा गोपीगंज मंडल के सभी बूथ क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 127 वां संस्करण(एपिसोड) सुना गया। नगर के खड़हट्टी मोहाल में जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के उपस्थिति में मन की बात सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। यह दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। कहा कि आप सभी चाय से मेरे जुड़ाव के बारे में जानते हैं, लेकिन आज मैंने सोचा, क्यों न मन की बात में काफी पर भी चर्चा की जाए। ओडिशा के कई लोगों ने कोरापुट काफी के बारे में अपनी भावनाएं मेरे साथ साझा कीं। मुझे बताया गया है कि कोरापुट काफी का स्वाद लाजवाब...