पटना, सितम्बर 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इस महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो बिहार दौरा होने वाले हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर शाह पटना में 18 और 27 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में शाह बिहार के भाजपा नेताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। इनमें उम्मीदवारों के चयन समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव है। शाह से पहले पीएम मोदी का बिहार दौरा होने वाला है। प्रधानमंत्री की 15 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा प्रस्तावित है। यहां से पूर्णिया एयरपोर्ट, पटना मेट्रो, दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य कई प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहले 18 सितंबर को पटना आएंगे। इसके बाद 27 सितंबर को दोबारा वे पटना का दौरा करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.