हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 16 -- बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। बिहार चुनाव को देखते हुए राज्य में सियासी हलचल तेज है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में थे और पूर्णिया जिले से पीएम मोदी ने राज्य के कई सौगातें दी हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वो पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को भाजपा संगठन की दो महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। एक बैठक डेहरी और दूसरी बेगूसराय में होगी। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और संबंधित जिलों के प्रभारी भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का बिहार में आगमन तेज हो गया है। इसी कड़ी में अमित शाह यह बैठक कर रहे हैं। इसके बाद अमित शाह फिर 27 सितंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.