लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को बधाई देते हुए इन वर्षों को देश के लिए स्वर्णिम और अमृतकाल बताया है। उन्होंने कहा है कि इन 11 वर्षों में देश ने सभी मापदंडों को पूरा किया है। विश्व पटल पर देश ने एक अमिट छाप छोड़ी है। देश ने विश्व में चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में सबके सामने खड़ी है। मोदी सरकार और भाजपा ने जो देश से वादे किए थे, वह पूरा हो रहे हैं। आराध्य देव भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। आज कश्मीर के लोग धारा 370 के समाप्त होने पर देश के साथ मुख्य धारा से जुड़ गए हैं। तीन तलाक जैसे कानून को समाप्त कर महिलाओं के साथ हो रह...