गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को गोवावल मंडल के करुआ गांव में बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए एकजुट हो रही हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र भारत का विभाजन करने वाली है। ऐसी ताकतें गांव-गांव में अभियान चला रही हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्व में देश विश्व के खराब पांच देशों में शामिल था। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में भारत पांच अच्छे देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत सशक्त व आत्मनिर्भर हुआ है। इसे देश विरोधी ताकतें पचा नहीं पा रही है। वहीं देश विरोधी ताकतें नरेंद्र मोदी के विरोध में विपक्षि...